Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुररामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी ने निकाली भव्य शोभायात्रा

रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी ने निकाली भव्य शोभायात्रा

  • शोभायात्रा में धर्म प्रेमियों का उमड़ा जनसैलाब, सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात

जौनपुर धारा, खेतासराय। नगर में गुरुवार की सांय रामनवमी पर हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें धर्म प्रेमियों का विशाल जन समूह उमड़ पडा। शोभायात्रा की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। यह भव्य शोभा यात्रा का कार्यक्रम मण्डल महामंत्री व सभासद मनीष कुमार गुप्ता (धर्मरक्षक) की देखरेख में नगर के गोलाबाजार स्थित रामलीला स्थल से अतिथि के रूप में उपस्थित हुए ज्योतिषी डॉ. अवनीश सिंह बघेल द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र जी की आरती उतार कर शुभारंभ किया गया जो मेनरोड होते हुए चौराहा, ओरियन्टल बैंक, दुर्गा मन्दिर, पुरानी बाजार- संकटमोचन मन्दिर, काली मन्दिर, डोभी मोड़ होते हुए पुन: गोलाबाजार पहुँचकर संपन्न हुआ। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के भव्य रथ के साथ रानी लक्ष्मीबाई शिवाजी, महाराणा प्रताप, महंत योगी आदित्यनाथ, शिवा जी महाराज, माता चौकी का अद्भुत झांकियां शामिल रही। इस दौरान पूरा नगर जय श्री के नामों से गूंज रहा उठा। इस शोभायात्रा में नगर के एक दर्जन जगहों पर जलपान कराकर श्रीरामचन्द्र जी की आरती उतारी गयी। शोभायात्रा में जगह-जगह महिलाएं छत से पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत कर रही थीं वहीं कलाकारों ने मुख्य चौराहे पर भगवान शिव, श्री राम जी की भव्य झांकी प्रस्तुत किया। शोभायात्रा के अंत में शामिल झांकियों में विभिन्न कलाकारों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख सोंधी मंजू अजय सिंह, प्रमुख करंजकला मम्मन यादव, डाक्टर अमलेंद्र गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा, आनंद बरनवाल, शांतिभूषण मिश्रा, संजय विश्वकर्मा, कपूरचन्द्र जायसवाल, प्रद्युम्न तिवारी, धर्मचन्द्र गुप्ता, जगदम्बा पाण्डेय, विक्की गुप्ता, बृजनाथ जायसवाल, मनीषा सोनी, पुष्पा चौबे, शुभम जायसवाल, विनीता मौर्या, Dाादर्श श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्णमुरारी मौर्या ने किया। अंत में आयोजक सभासद मनीष कुमार गुप्ता ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।