- महिला की गला घोट कर हत्या कर देने का मामला आया था सामने
- पूरे घटनाक्रम को देखते हुए पुलिस जांच में जुटि
जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय पुलिस के हाथ पाव उस समय फूल गए जब यह पता चला कि हमारे थाना क्षेत्र के एक गांव में पति द्वारा अपने ही पत्नी की गला घोट कर हत्या कर दी गई, और साक्ष्य को छिपाने के लिए आनन फानन में दाह संस्कार करने के लिए कफन में लपेटकर रामघाट पहुंच चुकें है। इस घटना की जानकारी होने के बाद थाना पुलिस शव को बरामद करने रामघाट पहुंचीं, लेकिन पुलिस के हाथ लगी चीता की राख और शव को जलाने वाले लोग, वहीं ससुराल पक्ष पर यह आरोप लगा है कि शव को जलाकर साक्ष्य को मिटाने का भरपूर प्रयास किया। अब उक्त मामला थाना पुलिस व मायके वालों के सामने एक चुनौती है। इस विषम परिस्थिति में पुलिस मायके वालों को न्याय किस आधार पर दिलाएगी, यह भी अपने आप में यह एक चुनौती भरा सवाल है। क्योंकि मायके वाले गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं और ससुराल पक्ष के लोग मौत की वजह जहर खा लेना बता रहे हैं। अगर जहर खाने से मौत हुई हो तो पुलिसिया कानून से बचते हुए शव क्यों जलाया गया। घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार तेजी बाजार थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी सरिता गौतम स्व.मुन्नी लाल गौतम ने अपनी लड़की पिंकी गौतम की शादी 6साल पहले सिकरारा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मलसिल में योगेश गौतम के साथ किया था। लेकिन शादी में दहेज कम मिलने की वजह से सास-ससुर और पति आए दिन पिंकी को प्रताड़ित किया करते थे, इसी बीच उसके कोख से दो बच्चे भी पैदा हुए। इसी बीच दहेज को लेकर अधिक विवाद बढ़ गया, और पिंकी अपने मायके रहने लगी। सास-ससुर और पति के ऊपर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा न्यायालय में कर दिया। जिसकी तारीख पर तारीख पड़ रही थी कि एक हफ्ता पहले कुछ लोगों ने मिलकर समझौता कराकर पिंकी की विदाई ससुराल के लिए करवा दिया। तब तक 18जनवरी शनिवार की सुबह मायके वालों को किसी ने खबर दी कि तुम्हारी पुत्री को तुम्हारे दामाद ने गला घोट कर हत्या कर दिया है, और शव को जलाने के लिए रामघाट लेकर चले गए हैं। यह सूचना मिलते ही परिजन भाग कर थाना सिकरारा पहुंचे और पुलिस को सारी बात बताई। तो मायके वालों की बात सुनकर पुलिस शव को लेने के लिए रामघाट पहुंच गई, लेकिन तब तक शव जल चुका था। वहीं मृतक की मां द्वारा दहेज न मिलने के कारण गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतका के पति व सास-ससुर के खिलाफ लिखित तहरीर दे दिया है। जबकि ससुराल पक्ष वालों का कहना है कि 17 जनवरी दिन शुक्रवार को शाम करीब 7:00 बजे पारिवारिक विवाद के कारण पिंकी ने जहर खा लिया था। जिसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सुबह 6:00बजे उसकी मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार करने के लिए रामघाट ले जाया गया था। इस सम्बंध में पूछने पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।



