जौनपुर धारा, शाहगंज। भीषण ठंड में भाजपाजनों ने रात्रि भ्रमण कर जरुरत मंदो को कम्बल प्रदान किया। कम्बल पाकर ठंड से कपकपा रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। भाजपा के रुपेश जायसवाल के नेतृत्व में नगर के विभिन्न चौराहों, सार्वजनिक स्थानों पर जाकर ठिठुरते लोगों को कम्बल वितरण किया गया। इस पहल में भाजयुमों के महामंत्री धीरज पाटिल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जयसवाल, नीतिन अग्रहरि व सामाजिक संस्था जेसीआई शिखर के कई सदस्य भी सम्मिलित थे। रोडवेज परिसर में बनें रैन बसेरा, रेलवे स्टेशन, मुख्य मार्ग, घासमंडी चौक, एराकियाना, कोतवाली चौक, विवेकानंद तिराहा आदि स्थानों भ्रमण कर सैकड़ों कम्बल वितरित किया गया। इस दौरान रुपेश जायसवाल ने कहा कि सरकार नगरपालिका व जिला प्रशासन ठंड से बचाव हेतु जुटी हुई है। हालांकि प्रत्येक व्यक्ति को भी सर्द मौसम में मददगार बनना चाहिए। लोग आगे बढ़ कर कम्बल व गर्मी के कपड़े वितरित करे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
रात्रि भ्रमण कर जरूरतमंदों को बांटा गया कम्बल

Previous article


