- कायस्थ समाज ने सर्व सम्मति से होली मिलन समारोह किया स्थगित
जौनपुर धारा,जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट की माता सुशीला देवी पत्नी स्व.सन्तोषी बाबू के निधन पर कायस्थ समाज ने श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन कायस्थ महासभा 2150 के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट के मियांपुर स्थित आवास पर किया गया। कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि पूज्य सुशीला देवी जीवन भर समाज सेवा के लिए समर्पित रही माता जी ने शिक्षा के क्षेत्र में भी हजारों बच्चो को पढ़ाया आज उनके पढ़ाये बच्चो में भी शोक की लहर हैं। कायस्थ महासभा 5680के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा कि इनके पति स्व.संतोष कुमार श्रीवास्तव संतोषी बाबू ने भी वकालत करते हुए काफी नाम कमाया था.
उन्होंने कहा माताजी सुशीला देवी में एक कुशल नेतृत्व की भी छमता थी। सभा को उपस्थित तमाम कायस्थ जनों ने भी अपने विचार रखे। अंत में 2 मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। श्रंद्धाजलि अर्पित करने वालो में अनुराग श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, सुधीर अस्थाना, अनुपम श्रीवास्तव, आतिष श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह, पूर्व विधायक डॉ.हरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी, एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंशु’ व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंदु सिंह पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।