Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराजस्थान से बरामद हुई लड़की, चार आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान से बरामद हुई लड़की, चार आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। महराजगंज पुलिस नाबालिक लड़की के अपहरण के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 24जुलाई को 17 वर्षीय लड़की अपने घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को वीरता का पता राजस्थान के डीडवाना कुचामन स्थित ढउता से मिला। टीम ने वहां से लड़की को सकुशल बरामद किया। पूछताछ में पता चला की लड़की घर से नाराज होकर इलाहाबाद गई थी वहां निर्मला नाम की महिला ने उसे अपने घर में रखा।

निर्मला, उसकी साथी बीना उर्फ बुआ और शिवपूजन केशरवानी ने मिलकर लड़की की शादी मदन नाम की युवक से करा दी। मदन उसे राजस्थान ले गया। पुलिस ने 10सितम्बर को कोल्हुआ नहर पुलिया के पास से चारों आरोपियों को पकड़ लिया। नाबालिक अपहरण का मामला राजस्थान से बरामद की गई लड़की, शादी कराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार। गिरफ्तार आरोपियों में, शिवपूजन केसरवानी, निर्मला उर्फ माला और बीना उर्फ  बुआ दोनों प्रयागराज निवासी शामिल है। सभी पर पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय की नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस की सतर्कता से वीरता को सुरक्षित बचाया जा सका और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।