
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने रयूमर्ड रिलेशनशिप की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों ने साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। विजय ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो पुल में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए विजय ने कैप्शन में लिखा, ‘साल जहां हम सभी के पास ऐसे पल थे, जब हम जोर से हंसे, चुपचाप रोए, अपने गोल्स का पीछा किया, कुछ जीते, कुछ हारे। हमें हर चीज सेलिब्रेट करनी चाहिए क्योंकि यही जीवन है। हैप्पी न्यू ईयर मुझे चाहने वालों को, ये साल आप सभी के लिए अच्छा रहे। वहीं रश्मिका मंदाना ने भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो वेकेशन का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दे रही हैं। रश्मिका ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा। विजय और रश्मिका की ये फोटोज देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों साथ में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि दोनों फिर सो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साउथ एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ रश्मिका की इंगेजमेंट टूटने के कुछ वक्त बाद से रश्मिका और विजय एक-दूसरे को डेट करने लग गए थे। उस दौरान दोनों ने गीता गोविंदम और डिअर कामरेड जैसी कई फिल्में साथ में की थीं। फिल्मों की शूटिंग के दौरान ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों लगभग 2 साल पहले अलग हो गए थे। हालांकि, अब तक दोनों के ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई।



