जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. रवि नंदन सहाय के 81वें जन्म दिवस पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आयोजित और प्रांतीय महामंत्री/जिलाध्यक्ष जौनपुर राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता और राजनैतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित संगोष्ठी में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्व. सहाय को महासभा का आजाद शत्रु, संकट मोचन, कायस्थ शिरोमणि दानवीर, महासभा के महानायक बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरूणी चन्द्र सिन्हा ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में बताया कि वे बाघी स्टेट के वारिस, तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, श्याम नंदन सहाय महाविद्यालय, केएन सहाय इंस्टीट्यूट ऑफ इनभांयरमेंट एंड अर्बन डेवलपमेंट के चेयरमैन के साथ ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे, चित्रगुप्त आदि मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष, एसोसिएट पिगमेंट लिमिटेड, सहाय प्रोपर्टीज एवं इन्वेस्टमेंट के अध्यक्ष थे। मेरा उनसे अत्यधिक अपनत्व था मैं कई बार संगठन के बैठक के समय हम सहाय सदन में रुका था। महासभा के जब वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो विश्व की सांस्कृतिक राजधानी काशी और काशी विश्वनाथ नगरी में प्रथम बार नागरिक अभिनंदन किया गया था। राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्व. सहाय से हम सभी को संगठन के प्रति समर्पण की भावना सीखनी चाहिए। इस अवसर पर जौनपुर के संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम रतन श्रीवास्तव, जय आनंद, दयाशंकर निगम, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, प्रमोद श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, गिरजेश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, बाबा धर्मपुत्र अशोक श्रीवास्तव, कृष्णा श्रीवास्तव के साथ प्रमुख पदाधिकारी और कायस्थ जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री/महासचिव संजय अस्थाना ने किया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
रविनंदन सहाय के कार्यो को याद कर मनाया गया जन्मदिवस

Previous article


