एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में कजिन की शादी अटेंड करने पहुंचे, जहां से उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों पैरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने पिछले साल 8 सितम्बर को बेटी दुआ को जन्म दिया था। हालांकि बेटी के जन्म के बाद अब रणवीर और दीपिका पहली बार कजिन की शादी में एक-साथ स्पॉट हुए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में दीपिका जहां पिंक आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं रणवीर क्रीम शेरवानी में खूब जंच रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों में दीपिका और रणवीर सिंह के साथ दुआ कहीं भी नजर नहीं आ रही हैं। इन तस्वीरों में रणवीर सिंह क्रीम कलर की शेरवानी के साथ आंखों पर काला चश्मा लगाए दिख रहे हैं। वह अपने लुक्स और खूबसूरती से लड़कियों की नींद चुरा रहे हैं। रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण की गाड़ी में बैठने में मदद कर रहे हैं। एक्टर का यह रूप देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। रणवीर की कजिन की शादी में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण क्रीम और पिंक कलर का लहंगा पहनें दिखीं। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी पहनी हुई थी और साथ ही डार्क मेकअप भी उन पर काफी खिल रहा है। हालांकि कजिन की शादी के दौरान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ दुआ कहीं भी नजर नहीं आईं।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
रणवीर के साथ कजिन की शादी में पहुंची दीपिका



