Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजनरकुल ने जैकी भगनानी के साथ सेलिब्रेट की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी

रकुल ने जैकी भगनानी के साथ सेलिब्रेट की फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी

रकुल प्रीत सिंह इस वक्त सातवें आसमान पर हैं, और हो भी क्यों ना! एक तरफ वो जैकी भगनानी के साथ अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं, तो दूसरी तरफ उनकी नई फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी को जबरदस्त प्यार और तारीफें मिल रही हैं। डबल सेलिब्रेशन का ये मौका रकुल के लिए और भी खास बन गया है, क्योंकि उनकी परफॉर्मेंस और फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्यार, खुशी और आभार जाहिर किया। एक तरफ वो जैकी भगनानी के साथ अपनी शादी के एक साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं, तो दूसरी तरफ उनकी नई फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ को फैंस और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘एक साल, अनगिनत यादें, और पूरी ज़िंदगी साथ बिताने का सफर बाकी है। रकुल प्रीत सिंह ने अंतरा खन्ना के रूप में अपनी शानदार ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से सबका दिल जीत लिया है। उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है, और फैंस तो उन्हें फिल्म की ‘जान’ तक कह रहे हैं। उनकी प्रâेश एनर्जी और दमदार एक्टिंग को देखकर दर्शक दीवाने हो रहे हैं। प्यार, हंसी और कामयाबी का ये परफेक्ट कॉम्बिनेशन रकुल प्रीत सिंह की जर्नी को और भी खास और इंस्पायरिंग बना रहा है। फिर चाहे पर्सनल लाइफ की खूबसूरत यादें हों या प्रोफेशनल लाइफ की शानदार उपलब्धियाँ, रकुल हर मोर्चे पर दिल जीतने में माहिर हैं। फैंस का प्यार जिस तरह बरस रहा है, ये एनिवर्सरी रकुल प्रीत सिंह के लिए हमेशा खास रहेगी, सिर्फ पर्सनल खुशी के लिए नहीं, बल्कि जबरदस्त प्रोफेशनल अप्रीसिएशन के लिए भी।