Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ट्रेलर व पिकअप में हुई टक्कर, ट्रेलर घुसा घर में, टूटी दीवार

जौनपुर। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार भोर में मूर्खा गांव के पास ट्रेलर व पिकअप में आमने सामने टक्कर हो गई। ट्रेलर असंतुलित हो...
Homeअपना जौनपुरयूनानी-डे पर लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

यूनानी-डे पर लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

जौनपुर। नगर के मोहल्ला रिज़वी खां में स्थित शाही अटाला मस्जिद के पूर्वी द्वार पर यूनानी डे के अवसर पर बुधवार को डॉक्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वर्गीय डॉ.अख्तर सईद की याद में सुबह 11 बजे से लेकर 2 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में लगभग 1000 मरीजों ने अपना परीक्षण करवाया, जिसमें खांसी बुखार और अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को नि:शुल्क दवाइयां दी गई, साथ ही तीन सौ से अधिक लोगों की जांच नि:शुल्क की गई। इसमें ब्लड शुगर टेस्ट, कॉलेस्ट्रॉल और थाइराइड की जांच की गई। डॉ.सर$फराज़ खान चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पंचायत जफराबाद ने शिविर का उद्घाटन कर मरीजों का हालचाल लिया। और इस पहल को पुण्य का कार्य बताया, और साथ ही हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। वहीं डॉ.शमीम अहमद, डॉ.दानिश खान, डॉ.मोहम्मद राशिद खान व अन्य डॉक्टरों ने मरीज़ों का मुफ्त इलाज किया। अध्यक्ष डॉ.शमीम अहमद ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के बीच यूनानी चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता के बारे में जागरूकता फैलाना है तथा इसके माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन जीने में मदद करना है। इस अवसर पर डॉ.ऐ.के हारिस, डॉ.$कमर अब्बास, डॉ.अंज़र, डॉ.असद, डॉ.ख़ालिद अ$फज़ाल, डॉ.अज़ामुद्दीन, डॉ.दानिश, डॉ.अदनान, डॉ.नदीम हसन, डॉ.अबू ओसामा, डॉ.उस्मान, डॉ.आसि$फ नदीम,डॉ.शमसुज़्ज़मां, डॉ.मोहम्मद अ$कदस, डॉ.अय्यूब, डॉ.शाहनवाज़, डॉ.तबरेज़, डॉ.इर$फान, डॉ. $फहमी, डॉ.हुमैरा, डॉ.$फैज़, डॉ.मिस्$कत, डॉ.फैसल, डॉ.मुस्त$कीम, ज़$फर मसूद, ह$फीज़ शाह, न$फीस खां उपस्थित रहें। अंत में सचिव डॉ.मोहम्मद राशिद खान ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Share Now...