Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयुवती के साथ हुई छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

युवती के साथ हुई छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम इक्कीस वर्षीया एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। हालांकि शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर सूचना पर पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी इक्कीस वर्षीया युवती शुक्रवार शाम अपने ननिहाल जा रही थी। उसी दौरान पड़ोसी गांव का एक पचीस वर्षीय युवक मौका पाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। हालांकि शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर पुलिस सूचना के आधार पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर आरोपी श्यामबालक के विरूद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।