जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक राजेन्द्र सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद से आजमगढ़ मऊ के लिए 12 बसें, प्रयागराज 20, विंध्याचल के लिए 10 व भदोही के लिए 2 बसें अनुबंध योजना के तहत प्राइवेट बसों को लगाया जायेगा। बस मालिक से जल्द ही अनुबंध कराकर संचालन के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को दिशा निर्देश दिए गए हैं। निगम संचालन अनुभाग के मुताबिक जिन राष्ट्रीयकृत रूटों पर रोडवेज बसों की संख्या कम है और यात्री अधिक हैं वहां अनुबंध योजना के तहत प्राइवेट बसें संचालित होंगी।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित होंगी अनुबंधित बसें

Previous article


