Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमोटर और हैंडपंप चोरों के आतंक से किसान भयजदा

मोटर और हैंडपंप चोरों के आतंक से किसान भयजदा

जौनपुर धारा, सुइथाकला। वर्तमान समय में जहां किसान धान की फसल लगाने के लिए पानी को लेकर परेशान हैं वहीं चोरों का आतंक कोढ़ में खाज की स्थिति पैदा किए हुए है। बताया जाता है कि इन दिनों क्षेत्र में मोटर और हैंडपंप चोरों का आतंक चरम पर है। महज एक पखवाड़े में कई गांव के लगभग आधे दर्जन किसानों के मोटर और हैंडपंप की चोरी से चोरों का आतंक बढ़ा हुआ है। जिससे क्षेत्र के किसान भयजदा दिख रहे हैं। जबकि इलाकाई पुलिस मामले में छानबीन किए जाने का ही जुमला बताती रहती है। गौरतलब हो कि जहां जूड़ापुर निवासी किसान मनोज सिंह ऊर्फ बब्बू के खेत में लगा मोटर चोरों द्वारा चोरी को अंजाम दे कर सिंचाई की समस्या खड़ी कर दी गई वहीं अढ़नपुर गांव निवासी किसान विनय तिवारी के पम्प सेट से मोटर के अलावा गांव के ही छोटेलाल व जगदीश तिवारी के घर व चौबाहा गांव निवासी जय प्रकाश तिवारी के दुकान के सामने लगे हैंडपंप की चोरी कर चोरों द्वारा पानी की समस्या पैदा कर दिया गया। लगातार मोटर और हैंडपंपों की चोरी से किसान चोरों के आतंक से भयजदा है। पीड़ितों की मानें तो पुलिस द्वारा केवल छानबीन करने की बात का जुमलाबाजी सांत्वना का हथकंडा बना हुआ है।