जौनपुर धारा,जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर कनौरा गांव में दवा लेने जा रही महिला को मैजिक ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई, साथ वाहन चालक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण वाहन का स्टेयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। चालक का इलाज सीएचसी में चल रहा है। कनौरा गांव निवासी जयकरन राम की 45वर्षीय पत्नी लालती देवी कंजहित पैदल बच्ची के लिए दवा लेने जा रही थी। गांव में ही आजमगढ़ की तरफ से राजमार्ग पर आ रही मैजिक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक वाराणसी के महेशपुर निवासी दीपक भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजन महिला व चालक को सीएचसी डोभी ले गए जहां डाक्टर ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया, चालक का इलाज चल रहा है। पुलिस वाहन को कब्जे में ले लिया। घटना का कारण स्टेयरिंग का फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत महिला का पति भट्ठे पर काम करता है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
मैजिक ने मारी टक्कर,महिला की गई जान,चालक घायल

Previous article
Next article


