Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमेडिकल कालेज में विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मेडिकल कालेज में विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर धारा,जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.डॉ.रुचिरा सेठी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो.डॉ.ए.ए.जाफरी के दिशा निर्देश में मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉ.विनोद कुमार द्वारा 17मई को विश्व हाइपरटेंश्न दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेडिकल कालेज की प्राचार्या डॉ.सेठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हाई ब्लड प्रेशर एक शांत खतरा है कालेज के छात्रों एवं हर नागरिक से अनुरोध है कि वह अपने और अपने परिवार के सदस्यों का रक्तचाप अवश्य जांचें। जागरूकता ही बचवा है। एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर हम हाइपरटेंशन पर नियंत्रण पा सकते हैं और एक दीर्घ एवं रोगमुक्त जीवन जी सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो.डॉ.ए.ए.जाफरी ने हाइपरटेंशन दिवस के इस वर्ष की थीम है। उन्होनें बताया कि हाइपरटेंशन को ‘मूक हत्यारा कहा जाता है, क्योकि इसके लक्षण अक्सर स्पष्ट नहीं होते है। लेकिन यह हृदयघात, स्ट्रोक, किडनी फेलियर और अन्य गंभीर रोगो का मुख्य कारण बन सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोग उच्च रक्तचाप से ग्रसित है। इस कार्यक्रम के अतिथि जौनपुर जिले के मशहूर कार्डियोलाजिस्ट, डॉ.अमित सिंह के द्वारा हाइपरटेंशन पर अपने विचारो को व्यक्त किया गया कि संतुलित आहार, कम नमक सेवन, नियमित व्यायाम, तनाव प्रबंधन और धूम्रपान व शराब से दूरी बनाकर हाइपरटेंशन को रोका जा सकता है। उक्त रक्तचाप वाले व्यक्ति को नियमित दवा लेनी चाहिए और फॉलोअप चेकअप कराना चाहिए। डॉ.जितेन्द्र कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर, मेडिसिन विभाग ने हाइपरटेंशन से होने वाले कम्पलिकेशन के बारे में बताया। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष, डॉ.विनोद कुमार द्वारा क्वीज विनर्स एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें क्वीज वीनर्स में एमबीबीएस छात्र/छात्रा तीन टीम बनाई, जिसमें पहला टीम से तन्मय एवं साराह रहें। दूसरी टीम से अर्चना द्विवेदी एवं प्रेरिता और तिसरी टीम से यशस्वी व प्रतुल रहे। पोस्टर वीनर्स में प्रथम टीम से रिया एवं प्रांसी, द्वितीय टीम से शालिनी व विपासा और तृतीय टीम से सोनाली व अंशिका रही। महाविद्यालय के उप प्राचार्य, डॉ.आशीष यादव ने वीनर्स की घोषण किये और प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में दिया गया। इस अवसर पर प्रो.उमेश सरोज, डॉ.साधना अजय, डॉ.विनोद वर्मा, डॉ.हमजा अंसारी, डॉ.अचल, डॉ.ममता, डॉ.रविशंकर, डॉ.वृजेश,डॉ.अर्चना, डॉ.श्वेता एवं अन्य चिकित्सक व छात्र/छात्रायें उपस्थित रहें।