जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के कुशल नेतृत्व में कालेज की एमबीबीएस छात्राओं का आईसीएमआर एसटीएस 2025 के शोध में चयन। प्रधानाचार्य प्रो.डॉ.रुचिरा सेठी ने सर्वप्रथम कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, प्रोजेक्टगाइड एवं छात्राओं को शुभकामानाएं एवं बधाई दी तपश्चात उन्होने कहां कि मुझे अत्यंत हर्ष है कि हमारे महाविद्यालय की छात्राएँ शिखा सिंह एवं रिया तिवारी का चयन भारतीय अनुसंधान परिषद के शॉर्ट टर्म स्टूडेंटशिप प्रोजेक्ट-2025 के लिए हुआ है।

यह उपलब्धि न केवल इन दोनों छात्राओं के परिश्रम तथा अनुसंधान में गहरी रूचि एवं निरंतर लगन का परिणाम है, बल्कि हमारे संस्थान की गुणवत्ता और शोध संस्कृति का भी परिचायक है।आईसीएमआर-एसटीएस जैसे राष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धी मंच पर चयनित होना अत्यंत गौरव की बात है। इससे हमारे विद्यार्थियों को शोध पद्धतियों, वैज्ञानिक लेखन, डाटा विश्लेषण और चिकित्सा विज्ञान की जटिलताओं को गहराई से समझने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से शिखा सिंह और रिया तिवारी को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह असवसर उन्हें एक उत्कृष्ट शोधकर्ता एवं संवेदनशील चिकित्सक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा। डॉ.मुदित चौहान, विभागध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने बताया कि मेडिकल कालेज की शिखा सिंह, एमबीबीएस बैच-2024 की छात्रा है, और उनके प्रोजेक्ट में डॉ.पूजा पाठक, सहायक आचार्य, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के द्वारा गाइड की भूमिका निभाई गयी है, तथा रिया तिवारी एम.बी.बी.एस. बैच 2024 की छात्रा है और उनके प्रोजेक्ट में डॉ.नवीन सिंह, सहायक आचार्य, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के द्वारा गाइड के रूप अपना सहयोग प्रदान किया गया हैं। मेडिकल कालेज के दो प्रोजेक्ट को रिसर्च के लिए स्वीकृति मिली है। इस अवसर पर डीन एकेडमिक, डॉ.तबस्सुम यासमिन, उप प्रधनाचार्य, डॉ.आशीष यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.ए.ए.जाफरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार, परीक्षा नियंत्रक, डॉ.ले.क.सी.बी.एस.पटेल तथा डॉ.तुमुल नन्दन, डॉ.अनिल, डॉ.तम्मा राजा राव एवं समस्त विभाग के विभागाध्यक्ष, सकांय सदस्य व अन्य चिकित्सको द्वारा सामूहिक रूप से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आप दोनो अपने शोध कार्य से चिकित्सा जगत में नयी दिशा दें और आने वाले समय में समाज की सेवा में अग्रणी बनें।



