― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरमुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गौशाला का किया निरीक्षण दिखे संतुष्ट

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने गौशाला का किया निरीक्षण दिखे संतुष्ट

जौनपुर धारा, जफराबाद। सिरकोनी ब्लाक क्षेत्र के कबूलपुर गांव के गौशाला पर मंगलवार को मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ.ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया।

गौशाला में उपस्थित केयर टेकर से जानवरों के बारे में जानकारी ली। भूसा, चुनी, आदि हरे चारों का निर्देश दिया। इस दौरान गौवंशीय को लू से बचाने व हरे चारे के आवश्यक निर्देश दिए। भूसा और बढ़ाने का निर्देश दिया। अगर किसी भी जानवर को कोई दिक्कत होती है तो तुरन्त मुझे सूचना देने के लिए कहा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि गौशाला का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान कोई भी खामियां नही मिली है। प्रधान मुजम्मिल द्वारा अच्छे ढंग से गौशाला को चलाया जा रहा है। भूसा को और बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया है। बाकि साफ सफाई गौशाला में थी। प्रधान सेक्रेटरी को निर्देशित किया अगर जानवर को कोई भी दिक्कत हो तो तत्काल सूचना दे हम खुद आकर गायों को देख कर इलाज करेंगे। हमेशा सेवा भाव से गायों की सेवा करे। इस मौके पर ग्राम प्रधान मोहम्मद मोज़म्मिल, ग्राम विकास अधिकारी, डॉ.अरविन्द श्रीवास्तव, रिंकू मौर्या, रीमा देवी, पंधारी यादव सहित आदि लोग रहे।

Share Now...