- बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला गांव निवासी था मृत युवक

जौनपुर धारा, शाहगंज। मुंबई में कन्टेनर चला रहे सचिन भारती की सड़क हादसे में मौत हो गई। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के गोड़िला गांव निवासी 22वर्षीय सचिन भारती पुत्र महेश भारती मुम्बई में कन्टेनर चलाता था। शनिवार अपराह्न कन्टेनर लेकर मुम्बई पूना हाईवे पर पहुंचा। गाड़ी को सड़क किनारे रोककर उसमें आई कमियों को ठीक करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरे कन्टेनर ने सचिन के कन्टेनर में टक्कर मार दिया। जिसकी चपेट में आने से सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस कन्टेनर चालक सचिन के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को गोड़िला घर लायें। सोमवार प्रातः अंतिम संस्कार छबवा गांव स्थित कुंवर नदी तट पर किया गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटे दो भाई और दो बहन हैं। जून में उसकी एक बहन का शादी भी है। दर्दनाक हादसे से मां का रो रोकर बुरा हाल है। युवक अपने भाइयों में सबसे बड़ा था उससे छोटे दो भाई और दो बहन हैं। जून में उसकी एक बहन का शादी भी है। दर्दनाक हादसे से मां का रो रोकर बुरा हाल है।


