जौनपुर धारा, जौनपुर। गांधी स्मारक पी.जी.कालेज समोधपुर में मिशन शक्ति महिला समस्या व सरल समाधान’विषय पर विचार-गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य अध्ययनरत छात्राओं को उनकी स्वयं की समस्याओं उनके समाधान के प्रति जागरूक करते हुए महिला समस्या का यथासम्भव निर्मूलीकरण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो0 रणजीत कुमार पाण्डेय जन्म से आवासन पर्यन्त महिला समस्या के कारण और निराकरण पर अपना पक्ष रखा। कार्यक्रम में अंजली यादव, प्रज्ञा यादव नित्या मिश्रा खुशी पाण्डेय, उर्वशी सिंह, शिक्षा यादव, अंशू दुबे, काजल तिवारी, स्मृति दूबे, रिशू आदि छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। प्रो.अरविन्द कुमार सिंह, प्रो.राकेश कुमार यादव, डॉ.लक्ष्मण सिंह, डॉ.नीलमणि सिंह, डॉ.जितेन्द्र सिंह, डॉ.विकास यादव ने छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में बिस्तार से बताया। इस अवसर पर बिन्द प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन का अविनाश वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अवधेश कुमार मिश्र ने किया।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
मिशन शक्ति के अंतर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन

Previous article
Next article

