Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeखेलमिनी ऑक्शन लिस्ट से दो धाकड़ खिलाड़ियों के नाम गायब

मिनी ऑक्शन लिस्ट से दो धाकड़ खिलाड़ियों के नाम गायब

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले उन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है, जो इस बार भाग लेने वाले हैं। बीसीसीआई की ओर से जो लिस्ट बताई गई है, उसमें इस वक्त 991 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं, हालांकि अभी इसमें छंटनी की जाएगी और इससे कम खिलाड़ी ही मिनी ऑक्शन के लिए फाइनल किए जाएंगे। टीमों के पास जो जगह खाली हैं, वो केवल 87 ही हैं। अब वो लिस्ट सामने आ गई है, जिन्होंने अपने नाम मिनी ऑक्शन के लिए दिया है। इस बीच दुनिया के दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जो आईपीएल में सालों से खेल रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपना नाम ऑक्शन के लिए नहीं दिया है। अगर ये दोनों खिलाड़ी आते तो टीमें उन्हें खरीदने के लिए जरूर जाती है, लेकिन अब टीमों को निराशा हाथ लगेगी। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रहे और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके स्टीव स्मिथ ने भी अपना नाम आईपीएल के मिनी ऑक्शन के लिए नहीं दिया है। स्टीव स्मिथ को राजस्थान रॉयल्स ने कप्तानी से हटा दिया था, इसके बाद वे फिर से ऑक्शन में आए और दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपने पाले में करने में कामयाबी हासिल कर ली थी। लेकिन आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया था, वे फिर से ऑक्शन में आए, लेकिन उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला और वे अनसोल्ड ही रह गए थे। साल 2020 में जब वे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे, तब उन्हें 12 करोड़ से भी ज्यादा की रकम मिल रही थी। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें दो करोड़ 20 लाख रुपये में खरीद लिया था। स्टीव स्मिथ शायद इस बात से दुखी हैं कि वे अनसोल्ड गए थे, इसलिए उन्होंने इस बार अपना नाम नहीं दिया है। आईपीएल के दो स्टार खिलाड़ी इस बार आईपीएल के मिनी ऑक्शन में नजर नहीं आएंगी।

Share Now...