Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

मारपीट में घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के करतिहा गांव में तीन सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट में गम्भीर रूप से घायल बड़े भाई की इलाज के दौरान मंगलवार देर रात मौत हो गई। सूचना पर बुधवार को सीओ सदर एसपी उपाध्याय, थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह हमराही सिपाहियों के साथ मृतक के घर पहुँच घटना की जानकारी ली। उक्त गांव निवासी 52 वर्षीय राजनाथ गौतम मुम्बई में नौकरी करता था। बीते 29 मई को राजनाथ मुम्बई से घर पहुँचा ही था तभी दो छोटे भाइयों ने राजनाथ की पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। पत्नी को घायल होते देख राजनाथ उसे बचाने पहुँचा तभी सिर के पीछे लाठी के चोट से राजनाथ को बेहोशी की हालत में सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल रिफर कर दिया जहां इलाज के बाद पत्नी घर आ गई जबकि पति को बेहतर उपचार हेतु बीएचयू भेज दिया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर पीड़ितों की अनुपस्थिति में पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि सभी आरोपी मौके से फरार हो गए है।