Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमायके पक्ष ने कार्रवाई करने की लगायी गुहार

मायके पक्ष ने कार्रवाई करने की लगायी गुहार

जौनपुर धारा, जौनपुर। बीते शुक्रवार की शाम क्षेत्र के पूरा संभलशाह गांव में टुपट्टे के सहारे कमरे में मिली  विवाहिता की लाश के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की माँग की है। मायके वालों ने आत्महत्या की कहानी पर आशंका जाहिर की है।

बताया जाता है कि दो वर्ष पूर्व उक्त गाँव निवासी कुलदीप ने मृतक अन्तिमा से प्रेम विवाह किया था। वह रोजी रोटी के सिलसिले में गुजरात के सूरत में रहता है। इधर अन्तिमा शुक्रवार देर शाम अपने  कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकते पायी गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। मामले में मृतका के पिता देवी प्रसाद ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई करने की माँग की है। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गयी है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब हो कि मृतका के साथ श्वसुर और एक ननद थी, सास की पहले ही मौत हो चुकी है।

Share Now...