Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमामूली विवाद में पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला

मामूली विवाद में पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम खर्गसेनपुर में मंगलवार को शाम लगभग तीन बजे मामूली विवाद में दबंगों ने पिता पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। गौरतलब है कि श्यामलाल यादव 64 वर्ष व जितेन्द्र यादव 35 वर्ष को दबंग ने उस समय कुल्हाड़ी से  मारकर घायल कर दिया जब वह अपने नवनिर्मित मकान की दीवार की तराई कर रहे थे। तराई का पानी दबंग के आलू के खेत में चले जाने से मामूली कहा सुनी हो गयी। जिस पर दबंग ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके चलते पीड़ित के सिर में गम्भीर चोटें आयी। घायलावस्था में परिजनों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।