Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमानक को ताख पर रखकर कराया जा रहा सड़क निर्माण

मानक को ताख पर रखकर कराया जा रहा सड़क निर्माण

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत कजगांव एक बार फिर अपने कारनामा के चलते चर्चा में आ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त नगर पंचायत के नई बाजार वार्ड के पटेल बस्ती में सलखापुर सम्पर्क मार्ग से रामआसरे गौतम के मकान तक नगर पंचायत द्वारा सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क को पुरी तरह से मानक के विपरीत बनता देखकर वार्डवासियों ने सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को देकर बन रहे सड़क का ाfवडियों बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। जिसका विडियों सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जाता हैं कि यह सड़क आज से लगभग छ:माह पूर्व बनाया जा रहा था। मानक के अनुसार न रहने पर नगरवासियों के प्रदर्शन करने के बाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अधिशासी अधिकारी ने उस समय ठेकेदार से काम को रोकने का आदेश दिया था। अब एक बार फिर जब उस सड़क पर पुनः कार्य लगाया गया तो उसी तरह से फिर मानक को ताख पर रखकर ठेकेदार इस सड़क का निर्माण फिर से करा रहा है। इस सड़क के प्रति नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी सहित सभी जिम्मेदार कुम्भकर्णी निद्रा में लीन हैं।