- पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के एक एटीएम से महिला को रुपए निकालने में मदद के बहाने एक उच्चके ने महिला से एटीएम कार्ड बदल कर पच्चीस हजार रुपए निकाल लिया। कोतवाली में सुनवाई नही होने पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदलापुर कोतवाली के ग्राम व पोस्ट रेमा गांव निवासी दिलीप चौहान ने मछलीशहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मेरे पत्नी रंजू देवी जिसका मायका बसहटा ग्राम में पड़ता है। वह पिछले हफ्ते मायके मेरा एटीएम कार्ड लेकर गई थी। वहा से वह नगर के एक एटीएम से रुपए निकाल रही थी। इसी दौरान बगल खडा एक युवक मदद के नाम पर एटीएम कार्ड लेकर रुपए निकालने में मदद करने लगा। बाद में युवक ने कहा आपके खाते में रुपए नही है। वह कार्ड देकर वहा से चला गया। दस मिनट बाद ही मेरे मोबाइल पर तीन बार में 25 हजार रुपए निकालने का मैसेज आ गया। जब मैंने पत्नी से इतने रुपए निकालने सबंधित बात की तो वह बोली खाते में रुपए नही थे। मै तुरंत अपनी पत्नी के साथ मछलीशहर कोतवाली लेकर गया किंतु वहा मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई। अंत में थक हार मैने पुलिस अधीक्षक जौनपुर के यहां प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर एक अज्ञात उच्चका खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।



