Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहिला श्रमिक ने पेड़ में फंदा लगाकर की आत्महत्या

महिला श्रमिक ने पेड़ में फंदा लगाकर की आत्महत्या

जौनपुर धारा,जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के अशरफगढ़ गांव में संचालित एक ईंट भट्टा पर काम करने वाली युवती का शव सोमवार को भ_ा के बगल बाग में एक पेड़ की डाल से ओढ़नी के फंदे में लटकता पाये जाने से सनसनी $फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतका की माता ने बताया कि सुबह किसी बात को लेकर उसे फटकार लगाई थी, जिससे नाराज बेटी ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

सीतापुर जिले का रहने वाला है परिवार

सीतापुर जिले के एक गांव निवासी राम मिलन अपनी पत्नी व बच्चों के साथ ईंट भट्टा पर काम करते हैं। उनकी 19वर्षीय पुत्री शिवानी भी ईंट पथाई करती थी। सोमवार की भोर किसी बात को लेकर शिवानी और उसकी मां के बीच कहासुनी होने लगी। मां ने उसे जमकर फटकार लगाई जिससे नाराज होकर शिवानी ने भ_े के बगल बाग में एक पेड़ की डाल से ओढ़नी का फंदा बनाकर लटक गई। सुबह कुछ ग्रामीण उधर शौच को गये थे। फंदे पर लटकता शव देख शोर मचाने लगे। घटनास्थल पर पहुंचे परिवार के लोगों ने उसकी शिनाख्त कर फफक कर रो पड़े।