Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeदेशमहाराष्ट्र में अपने जन्मदिन का जश्न मनाने श्मशान पहुंच गया शख्स

महाराष्ट्र में अपने जन्मदिन का जश्न मनाने श्मशान पहुंच गया शख्स

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण कस्बे के एक निवासी ने समाज में व्याप्त अंधविश्वास के खिलाफ संदेश देने के लिए श्मशान घाट में अपना जन्मदिन मनाया. गौतम रत्न मोरे 19 नवंबर को 54 साल के हुए और उन्होंने अपना जन्मदिन मनाने के लिए शनिवार रात को महाणे श्मशान घाट में एक जश्न का आयोजन किया, जिसमें मेहमानों को बिरयानी और केक परोसा गया.
सोशल मीडिया पर इस पार्टी का एक वीडियो बुधवार को सामने आया, जिसमें लोग जन्मदिन का जश्न मनाते दिख रहे हैं. मोरे ने इस मौके पर मीडियाकर्मियों से कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिए जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत सिंधुताई सपकाल और दिवंगत नरेंद्र दाभोलकर से प्रेरणा मिली, जिन्होंने काले जादू और अंधविश्वास के खिलाफ अभियान चलाया था. उन्होंने कहा कि वह लोगों को यह संदेश भी देना चाहते थे कि भूत-प्रेत कुछ नहीं होते. मोरे ने बताया कि उनके जन्मदिन समारोह में 40 महिलाओं और बच्चों सहित 100 से अधिक मेहमान शामिल हुए.

Share Now...