जौनपुर। मार्च से शुरू होने वाले भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान-2026 के लिए जौनपुर जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के प्रतिनिधि और इस अभियान के लिए बनाई गई तीन कार्यकर्ताओं की टोली ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की और मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डॉ के पी सिंह रहे। सर्वप्रथम संगठन गीत गाया गया उसके उपरान्त पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। एक दिवसीय कार्यशाला के लिए जिले के सभी पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष मंडल प्रभारी और सह प्रभारी के साथ-साथ सभी मण्डल स्तर पर बनाई गई तीन सदस्य प्रशिक्षक टोली भी हिस्सा लिया वहीं प्रत्येक मण्डल से एक महामंत्री और एक महिला अधिकारी को भी प्रशिक्षण के लिए अनिवार्य किया गया है जिन्हें विश्व के सबसे बड़े प्रशिक्षण अभियान के लिए प्रशिक्षित किया गया इसके बाद प्रशिक्षण लेने वाले सभी प्रशिक्षु प्रशिक्षक के तौर पर सभी मण्डल में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। विश्व के सबसे बड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंगलवार सुबह से ही प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शुरू हुआ जिसमें जिले से आई सभी टीम को केंद्र से देहरादून पहुंची प्रशिक्षण अभियान की टोली के एक सदस्य पीपीटी के माध्यम से पूरे दिन प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण अभियान के लिए चलाई जा रही एक दिन से कार्यशाला को लेकर जौनपुर के पूर्व सांसद के पी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी रही है जिसमें कार्यकर्ता केवल चुनाव लड़ने और सत्ता में आने के लिए ही पार्टी में काम नहीं करते हैं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए भारतीय जनता पार्टी में काम करता है और क्योंकि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है तो उसमें लगातार कार्यकर्ताओं तक उनके कर्तव्य और उद्देश्य को पहुंचाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण अभियान चलाए जाते हैं और इसी के तहत एक बार फिर प्रशिक्षण महा अभियान देशभर में हो रहा है जिसके लिए हमारी कार्यशाला आयोजित होनी है। पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और सेवा भाव से ओत-प्रोत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि बिहार भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, आचार और व्यवहार से प्रशिक्षित करने के भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से देश भर में महा-प्रशिक्षण अभियान आरंभ किया गया है। जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि कार्यशाला में पार्टी नेतृत्व ने इसे कार्यकर्ता निर्माण की ऐतिहासिक पहल बताते हुए अंत्योदय, एकात्म मानववाद और राष्ट्र प्रथम की भावना को अभियान का मूल आधार घोषित किया। संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की। उक्त अवसर पर पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, सुशील मिश्र, पंकज मिश्रा, संदीप तिवारी, संतोष सिंह, सुधाकर उपाध्याय, संदीप सरोज, राकेश वर्मा, ओमप्रकाश निषाद, राजू दादा, अवधेश यादव, संतोष मिश्र, आमोद सिंह, नरेंद्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, अजय सरोज, मेराज हैदर, रोहन सिंह, सिद्धार्थ राय, अवनीश यादव, परविंदर चौहान, इंद्रसेन सिंह, घनश्याम यादव सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
पर्वों के दौरान जनपद में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित : डीएम
त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की पुलिस विभाग ने की पूरी तैयारी : एसपीजौनपुर। पवित्र माह रमजान एवं होली के दृष्टिगत डीएम डॉ.दिनेश...
महाअभियान के लिए कार्यकर्ताओं को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण



