Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमन लेकर आया माता रानी के भवन में... भक्ति जागरण में झूमे...

मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु

माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समां

मुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात तक भक्ति जागरण और आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया। भजनों की मधुर स्वरलहरियों पर श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में झूमते रहे, जबकि कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पशुपतिनाथ गुप्त ‘मुन्ना, आलोक गुप्ता ‘पिंटू, क्रांति गुप्ता ‘कपूर, शिवप्रसाद ‘सीके, आलोक साहू, राजकुमार ऊमर वैश्य, नीशू केशरी और रामनारायण साहू ने संयुक्त रूप से माँ शारदा की आरती उतारकर किया। इस अवसर पर प्रयागराज के बरना से आए अतुल पांडेय और उनकी ‘बरना म्यूजिकल ग्रुप’ ने भक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी।  ‘जगदंबा घरे दीना बारी आयनी हो… ‘,  ‘चला चली जौनपुर नगरिया हो, शीतला माई के दुवरिया हो…’ और  ‘राजा जी खजना दे दा…’ जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। वहीं गायिका उषा उज्ज्वल के  ‘मन लेकर आया माता रानी के भवन में… ‘,  ‘निमिया के डार मैया डलेली झुलनवा…’ और  ‘मेरे झोपड़ी के भाग आज जाग जाएंगे, राम आएंगे…’ जैसे गीतों पर विशेष रूप से महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। जागरण के दौरान कलाकारों द्वारा राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, माँ काली और महिषासुर वध की आकर्षक झांकियाँ प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। महिला मंडल की अध्यक्ष सुमन जायसवाल, सत्यभामा ऊमर वैश्य, खुशबू गुप्ता, श्रिया गुप्ता और दिव्या साहू ने  ‘कहवा भुलैलु मैया…’ और  ‘केवन दरिया निमिया छईया…’ जैसे पारंपरिक पचरा गीत प्रस्तुत कर पंडाल को भक्तिमय माहौल से भर दिया। वहीं  ‘मैं फिरूँ श्याम तेरे नाम की जोगन बनके…’ गीत पर राधा-कृष्ण की नृत्य झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। इससे पूर्व विश्व हिंदू परिषद द्वारा सुंदरकांड पाठ और श्याम मंडली द्वारा खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति से वातावरण और अधिक आध्यात्मिक हो उठा। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन शिवगोविंद साहू, मनोज ऊमर वैश्य, शिवप्रसाद ऊमर वैश्य ‘सीके’, कपूर ऊमर वैश्य, राजेश गुप्ता, सुरेश सोनी, अरविंद, आलोक साहू, गिरीशचंद्र ‘बन्नू’, मनोज जायसवाल, विशंभर दुबे, जगदम्बा जायसवाल, जितेंद्र अग्रवाल, रंजीत गुप्ता, वरुण ऊमर वैश्य, आशीष ‘रानू’ और सद्भावना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share Now...