Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमनोज यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, भतीजा निकला कातिल

मनोज यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, भतीजा निकला कातिल

बदलापुर। तहसील क्षेत्र के सुजानगंज थाना अन्तर्गत सराय पड़री गाँव में शनिवार की रात हुई 27वर्षीय युवक मनोज यादव की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। शुरुआत में परिजनों की तहरीर पर 9लोगों को नामजद किया गया था। लेकिन पुलिस की जांच में ये सभी निर्दोष पाए गए। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने वाला और कोई नहीं बल्कि मृतक का ही 19 वर्षीय भतीजा प्रदीप यादव है। घटना के सम्बंध में पुलिस ने बताया कि मनोज यादव पाही पर दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित थे। अगली सुबह भतीजा प्रदीप ने ही छत पर मनोज का शव देखकर इसकी सूचना परिवार को दी। मामले में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। शुरुआती जांच में हत्या में ईंट-पत्थरों और लोहे की रॉड का इस्तेमाल सामने आया। सीओ बदलापुर गोल्डी गुप्ता ने बताया कि गहन जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया कि मनोज की हत्या उसके भतीजे प्रदीप ने ही की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड व ईंट बरामद की गई है।