Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमनरेगा का नाम बदलना महात्मा गांधी का अपमान : जिलाध्यक्ष

मनरेगा का नाम बदलना महात्मा गांधी का अपमान : जिलाध्यक्ष

जौनपुर। केंद्र की भाज सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का नाम बदले जाने से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को धरना प्रदर्शन करके महामहिम राष्ट्रपति के साम ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि संघ और भाजपा और मोदी सरकार बार बार गांधी के नाम पर हमला करते रहते हैं, यूपीए की सरकार द्वारा देश के गारंटी के तहत महात्मा गांधी के रामराज्य और ग्राम स्वरोजगार के सपनों को पूरा करने मनरेगा कानून का निर्माण किया जो गरीबों और मजदूरों को रोजगार देने में क्रांतिकारी रुप से सफल रहा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मनरेगा में बदलाव सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मिटाने की सोची समझी साजिश है। मनरेगा की मूल अवधारणा को बदलकर मोदी सरकार ने गरीबों और मजदूरों का हक छीनने का काम किया है, यह सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर मजदूरों के खिलाफ मनरेगा में संसोधन करके ठेकेदारी परम्परा को लागू करना चाहती हैं। उक्त अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने अपने विचारों को व्यक्त किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के आरसी पांडेय, देवराज पांडेय, विनय तिवारी, लाल प्रकाश पाल, शेर बहादुर सिंह, शिव मिश्रा, अरुण शुक्ला, अनिल दूबे आजाद, जयमंगल यादव, वरुणा शंकर चतुर्वेदी, जब्बार अली सलमानी, रघुवंश, अनिल सोनकर, प्रवेश निषाद, संदीप निषाद, विपिन शर्मा, बबलू गुप्ता, मुहम्मद सैफ, अरविंद यादव, जयप्रकाश मिश्रा, विनय मिश्रा, बृजेश उपाध्याय, इरशाद खान, मु.ताहिर, आमिर कुरैशी, अशरफ, सद्दाम सिद्दीकी, रईस अहमद, मानू साजिद, इकबाल हुसैन, राजू भाई, अखिलेश यादव, राजकुमार निषाद, विजय प्रजापति,संजय माली,अशोक सैनी,प्रेमचंद यादव, सुरेश गौंड सहित अन्य लोग मौजूद रहे।