Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरमनबढ़ दबंगों ने पूर्व प्रधान के बेटे को मारी गोली

मनबढ़ दबंगों ने पूर्व प्रधान के बेटे को मारी गोली

  • डीजे पर डिस्को कों लेकर हुआ बवाल,हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर

जौनपुर धारा,शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बडौना गांव में शुक्रवार रात आयीं बारात में गाने को लेकर हुये विवाद में मनबढ़ बरातियों ने पूर्व प्रधान पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पीड़ित पिता पप्पू बिंद का कहना है कि गांव में राम प्रसाद बिंद की पुत्री सोनी बिंद का विवाह आजमगढ़ जनपद के खरहोत्ती लसडा खुर्द के जोखन बिंद के सुपुत्र गोबिंद से तय हुआ था। शुक्रवार की देर रात आई बारात में निमंत्रण देने पुत्र पहुंचा था। 18वर्षीय वर्षीय अमन को द्वारचार के दौरान गोली मार दिया गया। बताया जाता है कि मनबढ़ बारातियों ने मनपसंद गाने को लेकर नर्तकी से विवाद कर लिया। बीच बचाव करने पर जांघ में गोली मारकर घायल कर दिया। घायल अमन को दबंग साथ ले भागने लगे। किसी तरह छूट परिजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल राजकीय चिकित्सालय से घायल अमन को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं पिता की तहरीर पर चार नामजद के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपित फरार बताए जाते हैं। पुलिस सरगर्मी से आरोपितो की तलाश में जुटी है।

Share Now...