जौनपुर। मदर टेरेसा फाउंडेशन ने हुमा मस्जिद के निकट हुमा कॉलोनी और मुफ्ती मोहल्ला में एक नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इस कैंप से सैकड़ों स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी राहत मिली। कैंप का उद्घाटन फाउंडेशन के संस्थापक और पूर्व सदर विधायक मोहम्मद अरशद खान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेडिकल कैंप का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाना है। उन्होंने विशेष रूप से माताओं और बहनों को समय पर रोगों की पहचान और उपचार की जानकारी देने पर जोर दिया, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचा जा सके। पूर्वांचल की प्रसिद्ध स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ डॉ. निदा सलाम (सीजीओ), एसआरएस हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर, जौनपुर, इस कैंप की मुख्य आकर्षण रहीं। डॉ. निदा ने सैकड़ों महिलाओं की जांच की, उन्हें परामर्श दिया और नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं। उन्होंने महिलाओं से रोगों को न छिपाने और नियमित रूप से महिला चिकित्सक से परामर्श लेने का आग्रह किया, ताकि छोटी बीमारियां गंभीर रूप न ले सकें। उनके साथ आए स्टाफ ने मरीजों को दवाओं के सेवन की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान लखनऊ से पधारे मदर टेरेसा फाउंडेशन के नेशनल चेयरमैन डॉ. मोहम्मद नासिर खान, जिला चेयरमैन डॉ. इम्तियाज अहमद, जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी रियाजुल हक, महासचिव शब्बीर हैदर अम्मार, मास्टर मेराज, सपा नेता अरशद कुरैशी सहित आदि मौजूद रहें। यह मेडिकल कैंप महिलाओं के स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ, जिसने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सीधा लाभ पहुंचाया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
मदर टेरेसा फाउंडेशन ने लगाया नि:शुल्क मेडिकल कैंप



