Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिना अनुमति चल रहा था ऑपरेशन, वंदना पॉलीक्लिनिक सीज

केराकत। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बीच बुधवार को केराकत कस्बे स्थित वंदना पॉलीक्लिनिक पर बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश...
Homeअपना जौनपुरमदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल के दो छात्रों का नवोदय में चयन

मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल के दो छात्रों का नवोदय में चयन

जौनपुर। रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के औरा यादवनगर स्थित दि मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल के दो छात्रों का जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के छात्र अंश पटेल (पुत्र राजेश्वर पटेल), निवासी रायपुर, ने प्रवेश परीक्षा में 11वीं रैंक हासिल की। वहीं, नैंसी पटेल (पुत्री रोशन पटेल), निवासी गंधौना, ने 48वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दोनों छात्रों की इस सफलता ने यह साबित किया है कि स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर मेहनत से सफलता जरूर मिलती है। छात्रों की उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक अमर बहादुर गौतम, प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार और प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। प्रबंधन का कहना है कि इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Share Now...