― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमतगणना की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की बैठक

मतगणना की तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की बैठक

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मतगणना की तैयारी को लेकर मीटिंग हाल में बैठक संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना 04जून को वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मूल्यांकन भवन में की जाएगी। उन्होंने इसके सम्बन्ध में सभी प्रकार की तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिला विकास अधिकारी वी.के.यादव, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी और बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल को निर्देशित किया कि कार्मिकों की नियुक्ति उनके डेप्लॉयमेंट और प्रशिक्षण कार्य को समय से गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना को सकुशल, शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराए जाने हेतु सभी एआरओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, इसके साथ ही मतगणना में लगे वीआरसी को भी उनके दायित्व के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...