Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमडियाहूं में विवाहिता का शव  लटकता पाए जाने से सनसनी, ट्रेन के...

मडियाहूं में विवाहिता का शव  लटकता पाए जाने से सनसनी, ट्रेन के धक्के से वृद्ध की मौत, विधवा महिला से मारपीट व छेड़खानी के आरोप में तीन पर केस दर्ज

जौनपुर। मडियाहूँ थाना अन्तर्गत संगुलपुर ग्राम सभा के कालूपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार को प्रात: कमरे में शबनम नमक विवाहिता की लटकती लाश पाए जाने से हड़कंप मच गया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जलालपुर थाना अंतर्गत पूरे गांव में मृतका का मायका है, शादी कालूपुर निवासी अशरफ के बेटे सानू के साथ हुई थी। घटना की सूचना पर मृतका का भाई खुर्शीद मौके पर पहुंचा तो दंग रह गया, आरोप है की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया गया है, पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई रहता है, देवर परिवार संग यहां रहता है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ट्रेन के धक्के से वृद्ध की मौत

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के मुरारपुर गांव के पास बुधवार की सुबह एक 70वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उक्त क्षेत्र के देवचन्दपुर गांव निवासी उदयराज राजभर घर से सम्भवत: भोर के शौच के लिए निकले थे।वह उसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गए।उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह किसी व्यक्ति की नजर उन पर पड़ी।वह मृत हाल में पटरी के बगल में पड़े हुए थे। उसने गांव के लोगों को जानकारी दिया। जानकारी होते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

विधवा महिला से मारपीट व छेड़खानी के आरोप में तीन पर केस दर्ज

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला से मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगा है। यह घटना दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने मंगलवार शाम को थाने में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार शाम करीब 5:30बजे उनके पड़ोसी उनकी पैतृक जमीन से सटाकर दीवार बनाने के लिए नींव खोद रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने महिला को डंडे से पीटा। साथ ही, कपड़े फाड़कर उनके साथ छेड़खानी भी की गई। महिला के शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी की धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

झोला छाप ने ली प्रसूता की जान

जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद बदलापुर परिसर से ठीक दो सौ मीटर  पर धड़ल्ले से गैर पंजीकृत लगभग दस निजी हास्पिटल है जहा हर  रोग के इलाज करने वाले झोलाछाप डाक्टर बैठे रहते है।

अनपढ गांव के लोग इनके बहकावे  मे आकर अपनी जान गवा बैठते है, बताते हे कि सरोखनपुर  वाडॅ नौ की निवासी पिन्टू दलित की 28वर्षीया पत्नी सुषमा  बीते रात सुमन पाली चिकित्सालय बदलापुर मे भर्ती हुई। जहा आपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। बच्चा जौनपुर मे एक निजी हास्पिटल मे भर्ती है इधर महिला की हालत बिगड गई। आन न फानन में उसे जौनपुर  ले गये। वहा इन्कार करने पर वाराणसी ले गये किन्तु महिला ने दम तोड दिया। परिजन एव साथ में रहे लोग शव अस्पताल बदलापुर ले आये जहां आपसी सुलह  समझौते पर मामला रफा दफा हुआ शव का परिजनो ने दाह संस्कार कर दिया। बताया गया है कि ऐसा प्रकरण कई हो चुका है लेकिन कार्यवाही नहीं होती और कुछ लोग ले देकर मामला सलटा कर इस प्रकार के अस्पताल संचालकों का हौसला बलन्द करते है। इन सबमें स्वास्थ्य विभाग की पूरी मिली भगत बतायी जा रही है।

Share Now...