Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमड़ियाहूं विकासखंड के गुलजारगंज-मनसिल मार्ग की हालत बदतर

मड़ियाहूं विकासखंड के गुलजारगंज-मनसिल मार्ग की हालत बदतर

मड़ियाहूं। विकासखण्ड के अन्तर्गत स्थित गुलजारगंज बाजार से मनसिल जाने वाला लगभग 2किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। सड़क पर गड्ढों और टूट-फूट की वजह से यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि कहीं सड़क है या सिर्फ गड्ढों की कड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन साइकिल, बाइक और पैदल लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आवाजाही बेहद कठिन हो गई है। गांव के प्रधान पद के प्रत्याशी ओमनाथ यादव(पूर्व बीटीसी सदस्य), मोहम्मद सहब लाल यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने मौके पर जिला पंचायत सदस्य जय हिंद यादव को बुलाकर सड़क की बदहाली दिखाई और तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। इस पर जिला पंचायत सदस्य जय हिंद यादव ने आश्वासन दिया कि सड़क की मरम्मत जल्द ही कराई जाएगी।