Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरमजीठी गांव से दहेज प्रकरण में एक अभियुक्त गिरफ्तार

मजीठी गांव से दहेज प्रकरण में एक अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा महाराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के मजीठी गांव में दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक मुकदमे में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बुधवार की शाम पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि ग्राम मजीठी निवासी शुभम सरोज, पुत्र नंदलाल सरोज को दहेज के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शुभम सरोज के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज था और वह इस मामले में वांछित चल रहा था। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।