― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमकान पर पथराव व सीसी कैमरा तोड़ने वाले आरोपी गिरफ्तार

मकान पर पथराव व सीसी कैमरा तोड़ने वाले आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के भुवालापट्टी गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान पर गांव के ही एक परिवार के लोगों ने पथराव करके सीसी कैमरों को तोड़ दिया था। पीड़ित दिनेश कुमार पुत्र खेताऊ ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईजीआरएस पोर्टल पर मामले की शिकायत किया था। मामले में बताया गया था कि गांव के पिंकू के परिवार के लोग 23जनवरी को उसके घर पर पथराव कर घर मे आगे लगे सीसी कैमरा तोड़ दिया था। उस समय 112डायल पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने जब कोई कार्यवाही नही किया तब मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत की गयी। तब पुलिस ने रविवार को उक्त मामले में मुकदमा दर्ज किया। थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि सोमवार को उक्त मामले में आरोपी पिंटू, सन्दीप कुमार पुत्रगण राघव तथा रामचन्दर उर्फ सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share Now...