Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार देर सायं कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के संबंध में...
Homeमनोरंजनमंडली के बिखरने पर मायूस हुए शिव ठाकरे

मंडली के बिखरने पर मायूस हुए शिव ठाकरे

बिग बॉस 16 की फेमस मंडली में अब दरार पड़ती नजर आ रही है। पिछले कई दिनों से मीडिया में ऐसी चर्चा है कि अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दोनों के बीच एक गाने को लेकर झगड़ा है। बीते दिनों एक अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत करने पहुंचे अब्दु से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्हों साफ कहा कि मंडली खत्म हो चुकी है। अब्दु के इस स्टेटमेंट ने काफी सुर्खियां बटोरी। वहीं, मंडली का अहम हिस्सा रहे शिव ठाकरे ने इस बारे में अपनी बात रखी है। बिग बॉस 16 में दिखने वाली मंडली में साजिद खान, शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक, सौंदर्या शर्मा,एमसी स्टैन, निमृत कौर अहलूवालिया और सुम्बुल तौकीर खान शामिल थे। इनकी दोस्ती शो खत्म होने के बाद भी देखी गई। मंडली के सदस्य बिग बॉस 16 के खत्म होने के बाद कई पार्टी में देखे गए। लेकिन पिछले कुछ समय से यह खबर आ रही है कि अब मंडली वालों की दोस्ती में दरार आ गई है। इस बारे में शिव ठाकरे ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, ‘एक वर्ड था जिसकी पूरी पिक्चर बन गई है। लोग इस बारे में बात करते हैं क्योंकि वह हमें पसंद करते हैं। जब मैंने अब्दु और एमसी स्टैन के बीच झगड़े की बात सुनी, तो मैं हैरान था। मैंने दोनों से इस बारे में पूछा लेकिन कुछ हुआ ही नहीं। ‘उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ छोटी सी गलतफहमी है। जब आप किसी से मिलते हो, तो बहुत सारी चीजें होती हैं। उन्होंने किसी भी तरह के झगड़े से इन्कार कर दिया। शिव ने कहा कि उनका व्हाट्सऐप ग्रुप है, और सभी एक दूसरे से उस पर बात करते हैं। मंडली कभी नहीं टूटेगी। छोटी-छोटी चीजें होंगी, तो भी मंडली टूटेगी नहीं। अगर एमसी स्टैन का शो नहीं होता, तो वह पार्टी में जरूर आता। शिव ने यह भी कहा कि कुछ दिनों में वह एक गेट-टूगेदर प्लान करेंगे, जिसमें एमसी स्टैन को भी बुलाया जाएगा।

Share Now...