जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। भोजवाल समाज के उत्थान को लेकर कोषाध्यक्ष हीरालाल भोजवाल के आवास पर मंगलवार को एक बैठक हुई। मुख्य अतिथि समाज के जिला उपाध्यक्ष इंजी.उमाशंकर भोजवाल ने इष्ट देवता कश्यप ऋषि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरुआत की। इसमें भोजवाल समाज की मजबूती, शिक्षा पर बल, राजनीतिक भागीदारी एवं होली मिलन समारोह आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर भोजवाल ने कहां कि संगठन की मजबूती एवं शिक्षित समाज से ही समाज का विकास संभव है। कहा कि देश के आज़ाद हुए 78वर्ष बीत गए। लेकिन भोजवाल समाज राजनीति से आज भी वंचित हैं। संख्या के हिसाब से भोजवाल समाज को हिस्सेदारी मिलें। बैठक में इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता के पिता अस्वस्थ होने के कारण समाज के लोगों ने इस बार होली मिलन समारोह नहीं मनाने का निर्णय लिया गया। संचालन रंजीत भोजवाल ने किया। इस अवसर पर सुनील भोजवाल, विपिन भोजवाल, अमित भोजवाल, हीरालाल भोजवाल, प्रदीप भोजवाल व राजेश आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
भोजवाल समाज के उत्थान को लेकर हुई बैठक


