बक्सा। शाकाहार-सदाचार एवं मद्यनिशेध जनजागरण यात्रा के दौरान भीषण बरसात में ग्राम गढ़ा बाघराय के पुष्पवर्षा करके धर्म यात्रा का स्वागत किया। लगातार 102दिनों से पंकज महाराज यात्रा को आगे बढ़ा रहें हैं। उन्होने कहा कि राख बनेंगे महानगर तक एटम के अंगारों से, पत्ता-पत्ता झुलस जायेगा विश्व युद्ध झनकारों से। महाशक्तियां दुनिया भर की मिट्टी में मिल जायेंगी, क्रूर विधर्मी मानव की तब अकल ठिकाने आयेगी।।Ó अरे नर-नारियों! कभी आपने विचार किया कि ऐसा क्यों होगा। यह तो तुम्हारे कर्मों का फल होगा। ”करम जो जो करेगा तू वही फिर भोगना भरना।ÓÓ सभी धर्मों ने यही कहा है कि अहिंसा परमोधर्म:! किसी जीव को मारे नहीं, तड़पाये नहीं। आप तो मानव हो, सबसे पहले आपको मानव धर्म अपनाना होगा। सत्य, दया, प्रेम, करुणा, अहिंसा ये सब मानव के गुण हैं। हमको पहले मानवतावादी बनना होगा, बाद में आप कुछ भी बनोगे। इसलिये मानवतन में बैठी हुई जीवात्मा की कद्र करो वरना यह जीवन ना जाने कब समाप्त हो जाये। बाल-बच्चों में रहकर खेती दुकान दफ्तर का काम मेहनत ईमानदारी से करने के बाद कलयुग की सरल साधना सुरत षब्द योग (नाम योग) मार्ग की साधना करें। गुरु की दया से आपके घर में बरकत आयेगी और जीवन खुशहाल होगा। संस्थाध्यक्ष ने कहा कि ‘ शाकाहार है सुखद आहार, शुद्ध खून करता संचार।Ó आप लोगों से अपील है कि आप लोग शाकाहारी रहें तथा शराब, ताड़ी, गांजा, भांग, अफीम, ब्राउन शुगर, स्मैग आदि बुद्धिनाशक पदार्थों के सेवन से बचें। अन्यथा घर बर्बाद, परिवार बर्बाद, आपकी पहचान व संस्कार, सब बर्बाद हो जायेगा।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
भीषण बरसात में भी पंकज महाराज के सत्संग में उमड़ा हूजूम

Previous article

