जौनपुर धारा,जौनपुर। भीषण गर्मी का कहर इस कदर है कि गोमती नदी सूख रही हैं, और गोमती जलस्तर कम होता जा रहा है, जिससे गोमती में मछलियां मर रही हैं। नदी में पानी कम और गर्म होने से हजारों मछलियां मरकर ऊपर आ गईं। वहीं गोमती नदी के आसपास रहने वाले लोग जब मछली पकड़ने पहुंचे तो यह नजारा देख हैरान रह गए। ममला जौनपुर के ओलांदगंज स्थित विसर्जन घाट का है। जहाँ प्रचंड गर्मी का कहर इस कदर है कि गोमती नदी सूख रही हैं, नदी का जलस्तर कम होने के कारण मछलियां भी तेजी से मर रही हैं। नदी में पानी कम और गर्म होने से हजारों मछलियां मरकर ऊपर आ गईं। वहीं गोमती नदी के आसपास रहने वाले लोग जब मछली पकड़ने पहुंचे तो यह नजारा देख हैरान रह गए। जानकारों की माने तो पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से मछलियां मर रही हैं। बीते सोमवार को काफी संख्या में मछलियां नदी में उतराती हुई दिखाई दी। सुबह के समय जब कुछ संस्थाएं नदी की सफाई के लिए पहुंचीं तो पता चला कि हजारों मछलियां नदी में उतरा रही हैं। इस दौरान ऑक्सीजन के कमी के कारण गोमती नदी में सोमवार को बड़ी संख्या में मछलियों का मरना जारी रहा। जिसके कारण गोमती नदी के तट पर मछली पकड़ने वालों की होड़ लग गई। मछलियों के मरने को लेकर लोगों में तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि गोमती नदी का पानी दूषित होने की वजह से मछलियां मर रहे हैं। जबकि कुछ लोगों कहना है कि बड़ी-बड़ी फैक्ट्री से जहरीला पानी नदी में छोड़ दिया गया, जिसके कारण से मछलियां अचानक मरने लगी हैं। वहीं कुछ लोग का कहना हैं कि प्रकृति के साथ मानव छेड़छाड़ से नदी का संतुलन बिगड़ गया हैं। जिसके कारण से मछलियां अचानक से मरने लगी हैं। फिलहाल वजह जो भी हो मछली खाने के शौकीन घर में दावत के लिये डटे हुए हैं।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
भीषण गर्मी में ऑक्सीजन की कमी से मर रही मछलियां

Previous article


