― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरभीमराव अम्बेडकर पीजी कालेज राज पीजी कालेज को हराकर हासिल की बढ़त

भीमराव अम्बेडकर पीजी कालेज राज पीजी कालेज को हराकर हासिल की बढ़त

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में अन्तर महाविद्यालयीय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रतियोगिता का पांचवां मैच टीडी पीजी कॉलेज जौनपुर बनाम पीजी कालेज गाजीपुर के साथ हुआ। जिसमें पीजी कालेज गाजीपुर ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 15ओवर में 2विकेट के नुकसान पर 169रन बनाये। बल्लेबाजी करते हुए श्रेयांश ने 22बाल पर 3चौके, 2छक्के की मदद से 30रन और अजीत 36 बाल पर 8 चौके की मदद से 50रन ज्योतिनन्द 28बाल पर 5चौके, 2छक्के की मदद से 52रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी करते हुए टीडी पीजी कॉलेज की तरफ से मिलन यादव ने 3ओवर में 20रन देकर 1विकेट तथा गुरमान 3ओवर में 36रन देकर 1विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीडी पीजी कालेज की टीम 15ओवर में 8विकेट के नुकसान पर 82रन बना पायी। जिसमें प्रियांशु राय ने सर्वाधिक 32बाल पर 1चौके, 4छक्के की मदद से 48रन ही बना सकी। पीजी कालेज गाजीपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रिंस ने 3ओवर में 12रन देकर 3विकेट तथा अजय ने 2ओवर में 17रन देकर 2विकेट लिये। जिसमें पीजी कालेज गाजीपुर 87रनों से विजयी रही। प्रतियोगिता का छठवां मैच डॉ.भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर जौनपुर बनाम राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर के साथ हुआ। जिसमें डॉ.भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डॉ.भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय, सिद्दीकपुर जौनपुर की तरफ से पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 18ओवर में 5विकेट के नुकसान पर 150रन बनाये। डॉ.भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य पाल ने 57 बाल पर 13 चौके, 1छक्के की मदद से 86रन बनाकर नाबाद रहे शिवांश यादव 19बाल पर 1चौके के साथ 14रन बनाये। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए यश साहू ने 4ओवर में 28रन देकर 2विकेट तथा निखिल ने 2ओवर में 20रन देकर 1विकेट प्राप्त किये। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कालेज की टीम 17ओवर में सभी विकेट खोकर 81रन ही बना सकी। राजा कृष्ण दत्त पीजी कालेज जौनपुर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमित ने 33बाल पर 2चैके, 1छक्के की मदद से 35 रन बनाये तथा भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय सिद्दीकपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा ने 4 ओवर में 8 रन देकर 3 विकेट व सुधांशु ने 3 ओवर मे 25 रन देकर 3 विकेट लिये। जिसमें भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय, सिद्दीकपुर, जौनपुर की टीम 70 रनों से विजयी रही। उक्त अवसर पर डॉ.जेबी सिंह पूर्व सचिव खेलकूद परिषद, पूर्व विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा पीजी कालेज गाजीपुर डॉ.अशोक सिंह, डॉ.शेखर सिंह पूर्व सचिव खेलकूद परिषद, डॉ.अखिलेश गौतम, रजनीश सिंह खेल सहायक, डॉ.राजेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, विजय प्रकाश, अल्का सिंह, भानू प्रताप शर्मा, आदि उपस्थित रहे। अम्पायर की भूमिका में राजेश पटेल, प्रदीप पटेल, प्रवीण श्रीवास्तव तथा स्कोरर सौरभ चौधरी रहें।

Share Now...