Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभारतीय सेना को धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने किया सैल्यूट

भारतीय सेना को धर्मगुरु मौलाना सफदर हुसैन ज़ैदी ने किया सैल्यूट

जौनपुर धारा,जौनपुर। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानो पर ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक का स्वागत करते हुए धर्मगुरु मौलाना स$फदर हुसैन ज़ैदी ने कहाकि हमारी बहादुर फौज ने ऑपरेशन सिंदूर एयर स्ट्राइक कर के आतंकवादियों के ठिकानों को तबाह किया है, ये मुल्क के लिए गर्व और इत्मिनान का सबब है। हम सभी देशवासी इस कामयाबी पर हूकूमत और भारतीय सेना को दिल से मुबारकबाद पेश करते हैं, इसके लिए हम भारतीय सेना को सैल्यूट करते है। मौलाना स$फदर हुसैन ज़ैदी ने कहाकि यह ज़रूरी था कि पाकिस्तान की नापाक साजि़शों का मुँह तोड़ जवाब दिया जाए, और हमारी जाबांज़ फौज ने यह काम बहुत ही बेहतरीन अंदाज़ में अंजाम दिया है। इससे न सि$र्फ दुश्मन के हौसले पस्त हुए हैं, बल्कि मुल्क भर के लोगों का सर भी $फख्र से बुलंद हो गया है। उन्होंने कहाकि हुकूमत इस बात का एहसास रखती है कि आवाम ने हर मुश्किल वक्त में फौज का साथ दिया है, और इस बार भी उन्होंने हिम्मत और इत्मिनान का मुज़ाहिरा किया है, यह हमारी $कौमी यकजेहती और बहादुरी की जि़ंदा मिसाल है। हम अपने मुल्क के उन बहादुर जांबाज़ों को भी सलाम करते हैं। जिन्होंने वतन की इज़्ज़त और हि$फाज़त के लिए अपनी जान दी है। जिनकी कुर्बानियों के नतीजे में आज सारी दुनिया में हमारा मुल्क आज़ादी और सलामती का प्रतीक बना हुआ है। दुनिया हमारे मुल्क को इज़्ज़त की नज़र से देखती है , उनकी $कुर्बानियाँ हमेशा याद रखी जाएँगी।

Share Now...