जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 28 एवं 29 मार्च को ‘भारतीय कॉर्पोरेट कार्यप्रणाली में उभरते मुद्दे और चुनौतियां’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है और इसमें देश भर के विशेषज्ञ एवं शोधार्थी भाग लेंगे। मंगलवार को कुलपति सभागार में कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में आयोजन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कुलपति ने संगोष्ठी के आधिकारिक ब्रोशर का विमोचन भी किया। बैठक में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में कॉर्पोरेट जगत की कार्यप्रणाली तेजी से बदल रही है। ऐसे में यह संगोष्ठी शोधार्थियों और शिक्षकों को नए तकनीकी तथा प्रबंधकीय बदलावों से अवगत कराने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी। संगोष्ठी के संयोजक प्रो. अविनाश डी. पाथर्डीकर ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि दो दिवसीय आयोजन में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ अपने शोध पत्र और विचार साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि संगोष्ठी का उद्देश्य कॉर्पोरेट क्षेत्र में उभर रही समसामयिक चुनौतियों और मुद्दों पर गंभीर विमर्श करना है। आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बैठक में प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. मुराद अली, आयोजन सचिव डॉ.आशुतोष सिंह, डॉ.रसिकेश, डॉ. आलोक कुमार गुप्ता और डॉ.सुशील कुमार सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक व आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
Homeअपना जौनपुर'भारतीय कॉर्पोरेट कार्यप्रणाली में उभरते मुद्दे और चुनौतियां' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी...
‘भारतीय कॉर्पोरेट कार्यप्रणाली में उभरते मुद्दे और चुनौतियां’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 28 से



