जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल नगर पंचायत गौराबादशाहपुर द्वारा बाजार के दस प्रमुख स्थानों यूनियन बैंक जिवली, देवगांव बस स्टैण्ड, कप्पलगंज, बारी मोड़, बारी गली, मुफ्तीगंज ऑटो स्टैण्ड, मेनमार्केट में सर्वेश अग्रहरि के दुकान के पास, श्याम कन्हैया साहू के दुकान के पास, मुश्ताक जनरल स्टोर की दुकान के पास, रामलीला मैदान बंजारेपुर टीटू जायसवाल की दुकान के पास निःशुल्क प्याऊ स्थापित किया। अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता व महामंत्री धर्मेंद्र जायसवाल ने संयुक्तरूप से बताया कि इस भीषण गर्मी में राहगीरों एवं बाजार में आने-वाले ग्राहकों के सुविधा के लिए जगह-जगह निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि संगठन क़े जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में व्यापारी हितों के साथ-साथ अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति हमेशा सक्रिय भूमिका निभाएगा। निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था में सभी पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने लगवाया निःशुल्क प्याऊ



