Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

दीपक विश्वकर्मा हत्याकांड में न्याय की मांग, तीसरे दिन भी धरना जारी

दीपक विश्वकर्मा की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजनों का कलेक्ट्रेट परिसर में तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Homeमनोरंजन'भाबी जी घर पर हैं' शो छोड़ने के बाद शिल्पा शिंदे का...

‘भाबी जी घर पर हैं’ शो छोड़ने के बाद शिल्पा शिंदे का हुआ ऐसा हाल

‘भाबी जी घर पर हैं’ फेम अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे टीवी जगत का एक चर्चित चेहरा है। शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाए रहते हैं। इसी बीच शिल्पा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा आलिशान जिंदगी छोड़ ऑटो चलाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में बिग बॉस 11की विनर शिल्पा शिंदे का ऐसा हाल देख फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं। शिल्पा का ये वीडियो अब तक काफी बार देखा जा चुका है। शिल्पा शिंदे का वायरल हो रहे वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शिल्पा ऑटो में ड्राइवर की सीट पर आराम से बैठी नजर आ रही हैं। इसी दौरान उनके पास एक लड़की उनसे आकर आती है और पूछती है, क्या वर्सोवा चलोगी? वहीं शिल्पा बड़ी ही अकड़ के साथ अपनी सवाल को यानी उस लड़की को मना कर देती हैं। शिल्पा शिंदे से जब लड़की ने पूछा खाली हो तो वो कहती हैं नहीं। इस पर वो लड़की कहती है खाली तो हो? शिल्पा कहती हैं, अरे मेरे को नहीं जाना। क्यों नहीं जाना…जा नहीं जाती, फिर कहां चलोगे, शिल्पा कहती हैं कि मैं जहां चलूंगी वहां चलोगे। लड़की कहती हैं हां चलूंगी। फिर एक्ट्रेस बोलती हैं… जा नहीं जाना। दोनों के बीच ये मजेदार बातचीत और शिल्पा का ऑटो रिक्शा वाला मजेदार एटीट्यूड फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इसे काफी बार देखा जा चुका है।