Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरभाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर : प्रमोद सिंह

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर : प्रमोद सिंह

जौनपुर धारा,जौनपुर। भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है, करोना से लेकर कुंभ तक तथा रामपथ इसका जीता जागता उदाहरण है। इंसान तो इंसान उन्होंने भगवान तक को नहीं छोड़ा है। हर तरफ घोटाला ही घोटाला है। इस सरकार में थर्मामीटर से लेकर ऑक्सीमीटर तक के दावे से लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर तक में जबरदस्त भ्रष्टाचार किया गया है। पिछले 8वर्षों में लगभग सरकारी परीक्षाओं के पर्चे लीक हुए हैं, सरकारी तंत्र बेलगाम हो चुके हैं। ऐसी परीक्षाएं हुई है, जिनके परिणाम आज तक सरकार घोषित नहीं कर पाई है। पिछले कई सालों से सरकार नई शिक्षक भर्ती भी नहीं कर पाई है। उक्त बातें शहर के एक बैंकवेट हाल में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा। पत्रकारों से बातचीत करते हुऐ उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूँ। जिन्होने मुझ पर विश्वास जताया और मुझे इस जिम्मेदारी के लिये चुना। यह मेरे लिये एक सम्मान की बात है और में इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार करता हूँ। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास और उद्देश्य हमेशा से देश और समाज की सेवा में रहा है। हम हमेशा समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिये काम करते हैं। हमारी पार्टी की ताकत हमारे कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनता के विश्वास में है। आप को यह विश्वास दिलाता हूँ कि हम पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के लिये निरंतर प्रयास करेंगें। उन्होने कहा कि करोना से कुंभ तक रामपथ से इन्वेस्ट यू.पी.तक चारों ओर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। आए दिन सोशल मीडिया पर धंसती हुई सड़कों की तस्वीर वायरल हो रही है, इंसान तो इंसान इनकी सरकार प्रभु श्रीराम से बेइमानी करने से नहीं चूकी। रामपथ इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है, हाल ही में आयोजित हुए कुंभ की बदहाली में बहुत ही व्यापक स्तर पर हुए घोटाले का संकेत दिया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की कार्य प्रणाली पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है। शहर अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी मोहम्मद आरिफ खान ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और समपर्ण ही पार्टी की असली ताकत है। मैं सभी से अपील करता हूँ कि वे पार्टी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएं, उन्हें जागरूक करें और मिल कर हम सब हर चुनौती का सामना करेगें। हमारा लक्ष्य आगामी चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत करना, जनता के मुद्दों को उठाना और उन्हें हल करने के लिए ठोस कदम उठाना है। मुझे भरोसा है कि पार्टी का हर कार्यकर्ता पूरे जिले में कांग्रेस पार्टी के सिद्धातों का प्रचार करेगा और कार्यकर्ताओं की एकता को बनाए रखेगा। मैं एक बार फिर से पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करता हूँ, और यह कहता हूँ कि हम सभी के सहयोग से काग्रेस पार्टी हमारे जिले में और भी मजबूती से खड़ी होगी। हम आगे बढ़ने के लिए तैयार है, और मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर अपनी अपनी जिम्मेदारी निभांएगे।