Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाजपा सरकार में अपराधियों का है बोल-बाला : पवन पाण्डेय

भाजपा सरकार में अपराधियों का है बोल-बाला : पवन पाण्डेय

जौनपुर धारा,जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता पूर्व मंत्री पवन पाडेय का जनपद आगमन के दौरान मछलीशहर बॉर्डर पर सपा नेता राहुल त्रिपाठी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। पूर्व मंत्री पवन पाडेय ने कहा भाजपा सरकार में अपराध चरम पर है, कानून राज खत्म हो गया है। चारो तरफ अपराधियों का बोलबाला है, अपराधियों को संरक्षण भाजपा सरकार दे रही है। जो भाजपा के खिलाफ बोलेगा झूठे मुकदमे में फंसा कर सरकार उसे जेल भेजने का काम करती हैं। भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज ठगी का शिकार हो रही है। आए दिन उन पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल में बंद करने का काम करती है। उन्होने कहा कि जीते जी स्व.हरिशंकर तिवारी का योगी बाबा कुछ नहीं बिगाड़ पाये। अब उनके न रहने पर उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके मकान के बाउंड्री बाल ढाया जा रहा है। उन्होने कहा कि आज हम जौनपुर में किसी निजी कार्यक्रम से आए हैं लेकिन जल्द ही ब्राह्मण समाज को जागने के लिए घर-घर जाएंगे और समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। उक्त अवसर पर जयहिंद यादव, अनिल यादव, श्याम नरायण बिन्द, रोशन दूबे, सूर्यभान यादव, इजहार अहमद, विरु यादव, निखिल यादव, प्रदीप यादव, विशाल पाडेय, रोहित शुक्ला, राजन तिवारी आदि लोग उपस्थित रहें।